फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A two and a half storey house burnt in Khaultu village of Kais

Kullu News: काईस के खौलटू गांव में जला ढाई मंजिला मकान

Tue, 28 Jan 2025 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 28 Jan 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
A two and a half storey house burnt in Khaultu village of Kais
काईस के तहत आने वाले खौलटू गांव में ढाई मंजिला रिहायशी मकान में लगी आग पर काबू पाते दमकल कर्मी।
सेब के 30 पौधे भी जले, छह लाख रुपये का नुकसान
विज्ञापन

रिहायशी मकान में आग लगने से मची अफरा-तफरी

संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। काईस के खौलटू गांव में लकड़ी से बना ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। इस घटना में छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। साथ ही सेब के 30 पौधे भी जल गए हैं। तंदूर से उठी चिंगारी के कारण मकान में आग लगी। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार खौलटू गांव में बीती सोमवार देर शाम को मेहरचंद पुत्र भादरू, खूब राम पुत्र हीरू, शेर सिंह पुत्र शुकरू के मकान में अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते छह कमरों के मकान को आग ने चपेट में ले लिया। मकान से धुआं उठता देख आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। उन्होंने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया, लेकिन लकड़ी का मकान होने के कारण इसमें तेजी से फैली। घटना की सूचना दमकल विभाग की भी दी गई। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घटना के बाद तीन परिवारों के लोग खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। गौर रहे कि सर्दियों के दौरान लगातार जिले में आग की घटनाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग कुल्लू के फायर ऑफिसर प्रेम भारद्वाज ने कहा कि दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया। उन्होंने कहा कि आग की घटना में छह लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। नग्गर खंड पंचायत समिति अध्यक्ष खेख राम ठाकुर ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में प्रभावित परिवारों को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed