{"_id":"68f902928dadc0bc400741fe","slug":"a-series-of-bhajan-kirtans-took-place-in-raghunathpuri-kullu-news-c-89-1-klu1002-159809-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रघुनाथपुरी में चला भजन कीर्तन का दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रघुनाथपुरी में चला भजन कीर्तन का दौर
Wed, 22 Oct 2025 09:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 22 Oct 2025 09:44 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के रघुनाथ मदिंर में अन्नकूट उत्सव के दौरान निकले भगवान रघुनाथ की पूजा करते पुजारी।-संवाद
कुल्लू। भगवान रघुनाथ के सुल्तानपुर मंदिर परिसर में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पर्व पर अपना बना लो गिरिधर मुझे भजन से माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया।
दिनभर पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का दौर चला। इसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने एक से बढ़कर एक भजन गाकर भगवान रघुनाथ की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने भजनों पर नृत्य भी किया। इस उत्सव के मौके पर आसपास की महिलाओं के मंदिर पहुंचने का दौर शुरू हुआ और धीरे-धीरे माहौल पूरी तरह से भक्तिमय बनने लगा। इसके बाद जय सिया राम के उद्घोष के साथ महिलाओं ने भगवान राम के भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान महिला श्रद्धालुओं की संख्या काफी ज्यादा देखने को मिली जिन्होंने मंदिर में पहुंचकर माथा टेका और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में बना प्रसाद भी ग्रहण किया। संवाद
--