Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A queue of devotees at the Ashapuri Bhagwati temple

Kullu News: आशापुरी भगवती के मंदिर में लगी भक्तों की कतार

Thu, 23 Apr 2026 05:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 05:57 AM IST
विज्ञापन
A queue of devotees at the Ashapuri Bhagwati temple
नाली के सिमसा मेला में विराजमान देवी-देवता।
सैंज (कुल्लू)। देवभूमि हिमाचल की समृद्ध संस्कृति और अटूट परंपराओं का निर्वहन करते हुए बुधवार को रैला क्षेत्र में माता आशापुरी भगवती का बिठ पर्व मनाया गया। समूची घाटी भक्ति के रंग में सराबोर नजर आई और माता के जयकारों से गुंजायमान रही। पर्व की परंपराओं का निर्वहन करते हुए डिमनी नामक स्थान पर सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। यहां बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद लेने के उपरांत पारंपरिक घी-खिचड़ी का सेवन किया। मान्यता है कि इस दिन सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण करने से आपसी भाईचारा बढ़ता है और माता की कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन

पालसरा लिखत राम, कारदार टीकम राम, कली राम धामी, ओमदत्त, गूर जयदेव वशिष्ठ, पुजारी परिदत शर्मा और सूर्यकांत ने कहा कि सुबह से ही आशापुरी भगवती के मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस आयोजन ने एक बार फिर सिद्ध किया कि आधुनिकता के दौर में भी पहाड़ की ग्रामीण संस्कृति और देव परंपराएं अपनी जड़ों से मजबूती से जुड़ी हुई हैं।

नाली के सिमसा मेला में विराजमान देवी-देवता।

नाली के सिमसा मेला में विराजमान देवी-देवता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed