फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A protest regarding the issues faced by milk producers will be held on July 6.

Kullu News: दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं को लेकर 6 जुलाई को होगा प्रदर्शन

Sat, 13 Jun 2026 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
A protest regarding the issues faced by milk producers will be held on July 6.
दुग्ध उत्पादक संघ की बैठक पशु पालकों की समस्याओं को लेकर हुई चर्चा। संवाद
रामपुर बुशहर। प्रदेश सरकार ने दुग्ध उत्पादकों को दूध के दाम बढ़ाकर तोहफा तो दिया, लेकिन दूध विक्रय के बाद भी पशु पालकों को समय पर पेमेंट नहीं मिल रही। सोसायटियों में दूध की गुणवत्ता मापने की सुविधा नहीं मिलती है।
विज्ञापन

हिमाचल दूध उत्पादक संघ की बैठक शनिवार को किसान मजदूर भवन चाटी में हुई। बैठक में निर्णय लिया कि 6 जुलाई को दत्तनगर में दूध उत्पादकों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें दूध की पेमेंट समय पर न मिलना, दूध की गुणवत्ता को मापने की मशीन न होने को लेकर रोष जताया जाएगा।
विज्ञापन

18 जून को शिमला में मिल्क फेडरेशन के प्रबंध निदेशक के साथ भी बैठक कर इन मुद्दों को लेकर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में किसान सभा राज्य सचिव डॉ. ओंकार शाद, देवकी नंद, दूध उत्पादक संघ के संयोजक प्रेम चौहान और रणजीत ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने दूध के दाम बढ़ाए हैं। इसके बाद भी दूध उत्पादकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिसका मुख्य कारण दूध की पेमेंट का समय पर न मिलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दूध के दाम कम मिलना और सभी सोसायटियों में दूध की गुणवत्ता को मापने की मशीन न होना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को दूध उत्पादकों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए, ताकि दूध उत्पादकों को दूध की पेमेंट समय पर मिल सके और दूध के उचित दाम मिल सके। उन्होंने कहा कि दूध उत्पादक संघ हमेशा से दूध उत्पादकों की मांगों को उठाता रहा है और आगे भी इन मुद्दों को प्रमुखता के साथ उठाता रहेगा। इस मौके पर पूर्ण ठाकुर, सुभाष, दुर्गा नंद, रीना देवी, सानू देवी, सुषमा, निशा देवी, गुलाब, करतार, राम लाल, दर्शन, काकू कश्यप, रिया, जगदीश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article