फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A plan will be made for the channelization of Khokhan drain

खोखन नाले के तटीकरण के लिए बनेगी योजना

Sun, 25 Jul 2021 09:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
A plan will be made for the channelization of Khokhan drain
कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर परगाणु में लोगों की समस्या सुनते हुए। - फोटो : Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने रविवार को ग्राम पंचायत परगाणु की ग्राम सभा में लोगों की जनसमस्याएं सुनीं। पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों का ब्यौरा भी लिया। ग्रामीणों ने विधायक को क्षेत्र की बदहाली से अवगत करवाया।

बरसात के दिनों में ग्रामीणों को बाढ़ का खतरा सता रहा है। लेकिन खोखन नाले का तटीकरण नहीं हो पाया है। इसके चलते ग्रामीण डर के साय में जीने केे लिए मजबूर हैं। विधायक ने कहा कि खोखन नाले के तटीकरण के लिए जल्द योजना बनाई जाएगी। ग्राम पंचायत प्रधान मोहर सिंह ठाकुर ने कहा कि पंचायत में सड़क खस्ताहाल है। पेयजल समस्या भी आए दिन बढ़ती जा रही है। इसके अलावा सीवरेज लाइन भी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पेयजल संकट अधिक गहराने से पहले ही पंचायत में टैंक का निर्माण करने की आवश्यकता है। ग्रामीणों को पेंशन, टीडी, सीवरेज, बिजली और सड़क की बदहाली के कारण परेशान होना पड़ता है। कई बार इन समस्याओं को हल करने के लिए संबंधित विभागों से मांग की गई है। लेकिन आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने सदर विधायक से पंचायत के बाशिंदों की समस्याओं को हल करने की मांग की। विधायक सुंदर ठाकुर ने ग्रामीणों की अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। इस दौरान जिला परिषद सदस्य आशा ठाकुर, उपप्रधान चुनी लाल, वार्ड सदस्य उरगेन दोरजे, किरण शर्मा, मोनिका शर्मा, पूर्ण चंद, सुमनी देवी, रामलाल, अलोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed