फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A pile of garbage was dumped in the hostel premises, government pulses were thrown on the lintel

Kullu News: छात्रावास प्रांगण में लगा दिया गंदगी का ढेर, सरकारी दालें लेंटर पर फेंकी

Wed, 30 Jul 2025 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 30 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
A pile of garbage was dumped in the hostel premises, government pulses were thrown on the lintel
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जाहलमा एक बार फिर चर्चा में है। छात्रावास प्रांगण में ही गंदगी का ढेर लगा हुआ है। विधायक के औचक निरीक्षण के बाद कमरों की आनन-फानन में सफाई तो कर दी गई लेकिन कचरा अभी भी छात्रावास प्रांगण में पड़ा है। वहीं सरकारी दालें छात्रावास के लेंटर पर पक्षियों के लिए फेंकी गई हैं।
विज्ञापन

लोगों में स्कूल प्रबंधन के इस रवैये के प्रति नाराजगी है। इससे पहले भी स्कूल चर्चा में रहा है। बोर्ड की परीक्षा में खराब रिजल्ट पर खेल परिसर में वॉलीबाल के खंभे उखाड़ने के बाद स्कूल सुर्खियों में रहा था। लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराणा राणा ने 10 जुलाई को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जाहलमा के छात्रावास का औचक निरीक्षण किया था। छात्रावास के कमरों में गंदगी देख विधायक काफी नाराज हुई थीं। उन्होंने स्कूल प्रबंधन काे छात्रावास के कमरों की सफाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने कमरों की सफाई तो कर दी लेकिन गंदगी का ढेर छात्रावास के मुख्य दरवाजे से लेकर प्रांगण तक लगा दिया। स्कूल ने हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य सचिव एएन विद्यार्थी जैसे पदाधिकारी दिए हैं। डब्ल्यूएचओ में डाॅ. जय प्रकाश भी इसी स्कूल के छात्र रह चुके हैं। विधायक अनुराणा राणा का कहना है कि औचक निरीक्षण के बाद स्कूल प्रबंधन को स्वच्छता को लेकर निर्देश दिए गए थे। अगर ऐसा है तो विभाग के अधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed