{"_id":"683351bcac353e1ed105f71d","slug":"a-multipurpose-building-will-be-constructed-in-kyamo-village-with-35-lakh-rupees-kullu-news-c-89-1-ssml1012-148337-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: क्यामो गांव में 35 लाख से बनेगा बहुउद्देशीय भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: क्यामो गांव में 35 लाख से बनेगा बहुउद्देशीय भवन
Sun, 25 May 2025 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 25 May 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
लाहौल- स्पीति जिले की विधायक अनुराधा राणा ने रविवार को स्पीति घाटी के लोसर पंचायत के अंतर्गत गा
विधायक अनुराधा राणा ने किया भवन का शिलान्यास
अगले सीजन तक दो मंजिला भवन बनकर होगा तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। अब शहरों की तर्ज पर ग्रामीण इलाकों में भी बहुउद्देशीय भवनों का निर्माण होने लगा है। स्पीति घाटी की लोसर पंचायत के क्यामो गांव में भी बहुउद्देशीय भवन का निर्माण होगा। 35 लाख रुपये से बनने वाले बहुउद्देशीय भवन का शिलान्यास रविवार को विधायक अनुराधा राणा ने किया।
विधायक ने ग्रामीणों को इस भवन को अगले सीजन तक जनता को समर्पित करने का आश्वासन दिया है। इस भवन में क्यामो और आसपास के क्षेत्र के ग्रामीण ब्याह, शादी, मुंडन, त्योहार एवं धार्मिक अनुष्ठान या किसी भी तरह के कार्यक्रम और समारोह का आयोजन सकेंगे।
स्पीति घाटी के क्यामो गांव के बाशिंदे समारोह से लेकर किसी भी प्रकार का कार्यक्रम बहुउद्देशीय भवन में करवा सकेंगे। विभागीय अधिकारी ने बताया कि दो मंजिला बहुउद्देशीय के भवन निर्माण का कार्य जल्द शुरू करने के साथ अगले सीजन अंत तक किसी भी सूरत में तैयार कर लिया जाएगा। भवन के शिलान्यास से पहले विधायक ने लोसर में निर्माणाधीन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के भवन का निरीक्षण किया। विधायक ने रिसो गोंपा में दर्शन किए और वहां चल रहे निर्माण कार्य का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि सार्वजनिक विकास करवाना उनकी प्राथमिकता है। जिले की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। विधायक इस समय स्पीति घाटी के दौरे पर गांव-गांव पहुंच रही हैं। बहुउद्देशीय भवन के शिलान्यास मौके पर बीडीओ काजा अंशुल शांडिल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित पार्टी के लोग व पंचायत प्रतिनिधि शामिल रहे।
--