फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A meeting will be held soon on city issues: Sundar Singh

शहर के मसलों पर जल्द होगी बैठक : सुंदर सिंह

Thu, 26 Feb 2026 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
A meeting will be held soon on city issues: Sundar Singh
कुल्लू। शहर की महत्वपूर्ण समस्याओं और अन्य मसलों को लेकर जल्द बैठक होगी। इसमें व्यापार मंडल, नगर परिषद के पूर्व पार्षद तथा वरिष्ठ नागरिकों तथा सभी विभागीय अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। बैठक में चर्चा कर शहर को व्यवस्थित करने का रास्ता खोजा जाएगा। यह बात वीरवार को कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों से कही। उन्होंने कहा कि शहर को सुंदर बनाने के लिए एक प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, कुल्लू व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष मदन लाल सूद की अध्यक्षता में विधायक से मिला। इस दौरान व्यापार मंडल ने शहर की सफाई व्यवस्था, शहर में बढ़ती लावारिस पशुओं की संख्या का मामला उठाया। शहर में तेजी से दौड़ रहे वाहनों का मसला भी उठाया। इन तमाम समस्याओं का हल करवाने की मांग की। विशेष तौर पर व्यापारियों ने रविवार को माल रोड पर लगने वाले बाजार का भी विरोध किया।
विज्ञापन

इसके बाद यह प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा से भी मिला। उनसे भी समस्याओं के समाधान की मांग रखी। इस दौरान चीफ पैटर्न दिनेश सेन, महासचिव सुबोध सूद, पैटर्न सदस्य राजेश सेठ, कोषाध्यक्ष गोपाल चौधरी, मीडिया प्रभारी जसपाल सिंह पाल उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed