फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   fire

मठेहण में 18 कमरों का ढाई मंजिला मकान राख

Mon, 26 Dec 2016 09:54 PM IST
कुल्लू/ बंजार
कुल्लू/ बंजार Updated Mon, 26 Dec 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
fire
Fire - फोटो : अमर उजाला

उपमंडल बंजार की कोटला पंचायत के मठेहण गांव में सोमवार को ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। घटना में करीब एक दर्जन से अधिक मवेशी भी जिंदा जल गए। आग लगने के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सड़क और पानी के अभाव में आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग से तीन परिवारों के एक दर्जन लोग खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। जानकारी के मुताबिक उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत कोटला के मठेहण गांव में गिरधारी लाल के मकान में सोमवार दोपहर आग लग गई। मकान में पीड़ित अपने दो बेटों के परिवार के साथ रहता था। देखते ही देखते फैल गई और पूरे घर को चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि परिवार वाले अपना सामान भी बाहर नहीं निकाल पाए। घटना में 15 मवेशी भी जिंदा जल गए।

विज्ञापन


आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए, लेकिन आग की भीषण लपटों के आगे ग्रामीणों के प्रयास असफल रहे और देखते ही देखते घर जलकर राख हो गया। सूचना मिलने ही प्रशासन की टीमें भी मौके पर रवाना हो गई। घटना में तीन परिवार के 12 लोग बेघर हो गए हैं। कोटला पंचायत के उपप्रधान गोकुल चंद ने बताया कि सड़क सुविधा के अभाव में अग्निशमन की गाड़ियों के मौके पर पहुंचना संभव नहीं था। ग्रामीणों ने आग बुझाने के भरसक प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं रहे। वहीं, जिला अग्निशमन अधिकारी दुर्गा दास ठाकुर ने कहा कि लारजी केंद्र में आग से संबंधित कोई सूचना दर्ज नहीं हुई है। एसडीएम एमआर भारद्वाज ने बताया कि आग लगने के बारे में सूचना मिली है। राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। अग्निकांड से प्रभावित लोगों की प्रशासन द्वारा हरसंभव मदद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed