फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A grade pear prices jumped

ए ग्रेड नाशपाती के दामों ने लगाई छलांग

Tue, 19 Jul 2022 10:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
A grade pear prices jumped
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू/खराहल। जिला कुल्लू की सब्जी मंडियों में नाशपाती के दामों में उछाल आ गया है। कीमत बढ़ने से नाशपाती उत्पादकों के चेहरों पर रौनक आई है। एक सप्ताह पहले नाशपाती की कीमत में भारी गिरावट आने से बागवानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा था, लेकिन अब एकाएक नाशपाती के दाम में बढ़ोतरी हो गई है।
कुल्लू जिले की बंदरोल, भुतंर सब्जी मंडियों में मंगलवार को ए श्रेणी की नाशपाती 60 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकी है, जबकि पिछले सप्ताह इसके बागवानों को 30 से 35 रुपये प्रति किलो दाम मिल रहे थे। ऐसे में बागवानों को काफी नुकसान हो रहा था। अब अच्छे दाम मिलने से बागवानों
विज्ञापन

की आर्थिकी मजबूत हो रही है।
घाटी के चुनी लाल, लाल चंद, मान चंद ठाकुर, सोभा राम आदि ने कहा कि इस समय निचले इलाके में नाशपाती का सीजन खत्म हो गया है। अब ऊंचाई वाले क्षेत्र से नाशपाती सब्जी मंडियोें में पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि फलों का आकार और गुणवत्ता भी काफी अच्छी है। लिहाजा बागवानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं। बंदरोल आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष नारायण ठाकुर ने कहा कि सब्जी मंडी में मंगलवार को बढ़िया किस्म की वार्टलेट नाशपाती 60 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकी है। इससे बागवानों को मेहनत का फल मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय मंडियों में खेप कम, बाहर की मंडियों में बढ़ी
आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष नारायण ठाकुर ने बताया कि अब स्थानीय मंडियों में नाशपाती की खेप भी कम हो गई हैं, जबकि देश की मंडियों में मांग बढ़ गई है। इससे फल के दाम में उछाल आ गया है। उधर, एपीएमसी के सचिव सुशील गुलेरिया ने कहा कि सब्जी मंडी बंदरोल और भुंतर सहित जिले की अन्य मंडियों में नाशपाती के अच्छे दाम मिल रहे हैं। गत सप्ताह नाशपाती 35 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, लेकिन अब 25 रुपये तक दामों में उछाल आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed