फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A fresh list of illegal occupants will be prepared in Bhuntar

Kullu News: भुंतर में नए सिरे से तैयार होगी अवैध कब्जा धारकों की सूची

Thu, 19 Jun 2025 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 19 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
A fresh list of illegal occupants will be prepared in Bhuntar
खास खबर:
विज्ञापन

कस्बे में तीन सौ से अधिक अवैध कब्जे हुए हैं चिह्नित, कई कब्जाधारकों का कोई अता-पता नहीं
वन विभाग ने वापस भेजी अवैध कब्जाधारियों की सूची
गौरीशंकर
कुल्लू। भुंतर कस्बे में अवैध कब्जों की फिर से सूची तैयार की जा रही है। राजस्व विभाग ने हालांकि तीन-चार माह पहले क्षेत्र में अवैध कब्जाधारकों की पहचान करने के लिए खोखन नाला क्षेत्र में डिमार्केशन की थी और इसकी सूची तैयार की थी, लेकिन इस सूची में कई ऐसे अवैध कब्जे भी हैं जिनमें कब्जा करने वालों का कोई अता-पता नहीं है।
प्रशासन ने इसकी सूची वन विभाग को भी सौंपी थी लेकिन अब वन विभाग ने इस सूची को वापस भेजा है ताकि अवैध कब्जाधारियों के नाम पते अंकित कर इसकी अंतिम सूची तैयार की जा सके। सरकारी आंकड़ों के अनुसार कस्बे में 300 से अधिक अवैध कब्जे हैं जिसमें मकान, दुकानें सहित अन्य निर्माण किया गया है। क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए हालांकि बार-बार सूची बनाने का कार्य वर्षों से चल रहा है लेकिन कार्रवाई के नाम पर अभी कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। लिहाजा, एक बार फिर सूची बनाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

खोखन नाला में में सबसे अधिक कब्जा
तीन महीने पहले खोखन नाला में प्रशासन और राजस्व विभाग ने डिमार्केशन की थी। इसमें भी 70 से अधिक अवैध कब्जे पाए गए थे। इन अवैध कब्जों में नगर पंचायत भुंतर का नाम भी शामिल था और वर्षाें से नगर पंचायत अवैध तौर पर बनी दुकानों से किराया भी ले रही है। यहां अधिकतर निर्माण खोखन नाले पर हुआ है जिस कारण नाले को बहने के लिए जगह नहीं बच पाई है, इस कारण पिछली बार बरसात में नाले का पानी और मलबा बाजार में आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूची बनती गई निर्माण होता गया
आलम यह है कि भुंतर कस्बे में दशकों से अवैध कब्जा और निर्माण का दौर जारी है लेकिन शासन और प्रशासन सूची पर सूची बनाता गया और अवैध कब्जे लगातार बढ़ते गए। यहां दशक पहले जहां सौ के करीब अवैध कब्जे थे, आज यह आंकड़ा 300 पार कर गया है।

बाक्स,
अवैध कब्जों की सूची में कई अवैध कब्जाधारियों के नाम पता नहीं है। विभाग ने राजस्व विभाग को सूची वापस भेजी है ताकि इनके नाम पते के साथ अंतिम सूची तैयार की जा सके और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
प्रवीण ठाकुर, वन मंडलाधिकारी, पार्वती वन मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed