{"_id":"68d186722cb493b3f40f4b5d","slug":"a-fountain-is-being-built-in-dhalpur-using-water-from-the-government-tap-kullu-news-c-89-1-klu1002-157616-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ढालपुर में सरकारी नल के पानी से बन रहा फव्वारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ढालपुर में सरकारी नल के पानी से बन रहा फव्वारा
Mon, 22 Sep 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू शहर में पानी की किल्लत चल रही है लेकिन ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान में सार्वजनिक नल में पा
लोग बोले- कुल्लू के कई इलाकों में अभी भी पेयजल के लिए तरह रहे लोग
आरोप ... अधिकारियों के सामने ही कुप्रबंधन तो बाकी जगह क्या होता होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। कुल्लू के कई इलाकों में जहां लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं, वहीं शहर के प्रदर्शनी मैदान ढालपुर में सरकारी नल से पानी निकालकर फव्वारे के निर्माण कार्य में इस्तेमाल किया जा रहा है।
यह कुप्रबंधन और प्राथमिकता की भारी विफलता को उजागर करता है। जलशक्ति विभाग की उदासीनता और ठेकेदारों की लापरवाही से जनता की जरूरतें अनदेखी हो रही हैं।
लोगों का कहना है कि शहर में प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों के सामने ही पीने का पानी का निर्माण कार्य में इस्तेमाल हो रहा है। दूसरे क्षेत्रों में क्या स्थिति होगी, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। नगर परिषद क्षेत्र में ही उद्योग विभाग क्षेत्र बाला बेहड़, मियां बेहड़ क्षेत्र में अभी तक नियमित पानी नहीं पहुंच पाया है। इससे लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन और विभाग के पास निर्माण में इस्तेमाल करने के लिए तो पानी है लेकिन लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है।
--
पाइप लगाकर हो रहा है पानी उपयोग
ढालपुर में फव्वारे के कार्य के लिए मैदान में लगे सरकारी नल से पाइप लगाकर पानी का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह क्रम एक-दो दिन नहीं, बल्कि कई दिनों से चल रहा है। विभाग अभी तक निर्माण में लगे ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पाया है। हजारों लीटर पानी का उपयोग फव्वारा निर्माण के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
--
पीने का पानी इस्तेमाल करना गलत
कुल्लू के अमन कुमार, महेश और जितेंद्र कुमार ने कहा कि सरकारी नल के पानी का इस्तेमाल निर्माण कार्य के लिए करना गलत है। इसके लिए ठेकेदार को पानी के टैंकर का इंतजाम करना होता है। इसके लिए टेंडर में प्रावधान किया होता है। ठेकेदार सरकारी पानी का इस्तेमाल कर रहा है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।
--
जिन क्षेत्रों में पेयजल नहीं आ रहा है, वहां एक सप्ताह के भीतर पानी नियमित रूप से शुरू होगा। इस पर विभाग काम कर रहा है। ढालपुर में निर्माण कार्य के लिए पानी इस्तेमाल करने का मामला ध्यान में नहीं आया है। - अंकित बिष्ठ, सहायक अभियंता, जलशक्ति विभाग