फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A flood of devotees gathered at Bijli Mahadev Temple.

Kullu News: बिजली महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Sat, 14 Mar 2026 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
A flood of devotees gathered at Bijli Mahadev Temple.
कुल्लू। खराहल घाटी के मथाण में शनिवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। आराध्य देवता बिजली महादेव के मंदिर में भारी तादाद में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। तीन माह के बाद देवता बिजली महादेव स्वर्ग प्रवास से अपने देवालय लौटे हैं। परंपरा के अनुसार चैत्र माह के आरंभ होते ही बिजली महादेव मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाते हैं। मथान में देवता बिजली महादेव की पूजा-अर्चना के बाद फागली उत्सव का आयोजन हुआ। फागली में सदियों से चली आ रही देव परंपरा का निर्वहन हुआ।
विज्ञापन

बिजली महादेव मंदिर के कपाट 15 दिसंबर से बंद थे। महाशिवरात्रि के दिन बिजली महादेव मंदिर के कपाट विशेष रूप से खोले गए थे। इसके बाद फिर कपाट बंद कर दिए गए थे। चैत्र संक्रांति के दिन शनिवार को देवता बिजली महादेव मंदिर के कपाट देवविधि से खोले गए। साथ ही मंदिर में देवता की पूजा-अर्चना का दौर भी शुरू हुआ।
विज्ञापन

मंदिर में शनिवार को फागली (उत्सव) का भी आयोजन हुआ। इसमें हारियानों और देवलुओं ने देव परंपरा का निर्वहन किया। घाटी के सोभाराम, चुनी लाल, अशोक ठाकुर, पूर्ण चंद, ठाकुर, सोहन लाल, अखिल ठाकुर, सुरेश कुमार आदि ने कहा कि मंदिर में देव परंपरा के मुताबिक फागली उत्सव को मनाया। मंदिर के कपाट बंद होने के कारण श्रद्धालुओं को चैत्र माह के शुरू होने का इंतजार करना पड़ा। ऐसे में फागली के दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed