फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A female patient was taken to the hospital by tying a chair with the help of sticks

Kullu News: डंडों के सहारे कुर्सी को बांधकर अस्पताल पहुंचाई महिला मरीज

Sun, 06 Apr 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 06 Apr 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
A female patient was taken to the hospital by tying a chair with the help of sticks
सैंज घाटी के लपाह गांव से महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाते हुए।-संवाद
गांव तक सड़क नहीं होने से आठ किलोमीटर तक पैदल करना पड़ा सफर
विज्ञापन

सैंज घाटी के लपाह गांव की महिला मरीज की अचानक थी बिगड़ी तबीयत

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। जिले के दुर्गम क्षेत्रों में लोग आज भी सड़क सुविधा न होने के कारण मरीजों को कुर्सी पर उठाकर मीलों पैदल सफर करने पर मजबूर हैं। ऐसा ही मामला रविवार को सैंज घाटी की शांघड़ पंचायत में सामने आया है।
लपाह गांव की महिला मरीज चमना देवी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। पहले परिजनों ने दर्द कम होने का इंतजार किया, लेकिन तेज दर्द के चलते चमना देवी की हालत गंभीर हो गई। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने हौसला दिखाते हुए कुर्सी पर दो डंडों के सहारे मरीज को आठ किलोमीटर दूर निहारनी पहुंचाया। यहां से मरीज को वाहन के माध्यम मेडिकल काॅलेज नेरचौक ले गए। यहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि मरीज कुछ समय पहले पेड़ से गिरी थी।
विज्ञापन

सड़क न होने से ऊबड़-खाबड़ और फिसलन भरे रास्ते से परिजनों को मरीज को कुर्सी पर उठाना पड़ा। हर बार यहां के ग्रामीणों को इस तरह की परेशानी झेलनी पड़ती है। लपाह गांव सड़क से नहीं जुड़ पाया है। मजबूरी में लोग मरीजों को पीठ और चारपाई पर उठाकर सड़क तक लाने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों में निरत राम, रामलाल, अशोक, आलम चंद ने कहा कि गांव तक सड़क न होने के कारण शांघड़ पंचायत के बाशिंदों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग की है कि गांव को जल्द सड़क से जोड़ा जाए। ग्राम पंचायत शांघड़ की प्रधान गुड्डी देवी ने कहा कि पंचायत की ओर से लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। हालांकि, सड़क का सर्वे कर लिया गया है। कहा कि विभाग से सड़क का निर्माण करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed