फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A cleanliness drive will be conducted in Jibhi Valley today.

Kullu News: जिभी घाटी में आज चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान

Sat, 26 Sep 2026 04:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 04:13 PM IST
विज्ञापन
A cleanliness drive will be conducted in Jibhi Valley today.
बंजार (कुल्लू)। विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार को जिभी घाटी और आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान को ग्राम पंचायत खाड़ागाढ़, ग्राम पंचायत बाहू, ग्राम पंचायत सजवाड़, ग्राम पंचायत तांदी और जिभी टैक्सी यूनियन के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से सफल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इस पहल में स्वराज वेंचर की भी सक्रिय भागीदारी रहेगी। अभियान के दौरान फिशरी विभाग के सहयोग से पुष्पभद्रा खड्ड और इसके आसपास के नदी किनारे के क्षेत्रों की विशेष सफाई की जाएगी। इसका उद्देश्य प्राकृतिक धरोहर को स्वच्छ और सुरक्षित रखना है। आयोजकों ने जिभी के होटल संचालकों, होमस्टे संचालकों, पर्यटन व्यवसायियों, दुकानदारों, स्थानीय निवासियों और सभी स्थानीय हितधारकों से अभियान में शामिल होने का आग्रह किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed