{"_id":"6ad8ff0879b1c0157500c36b","slug":"a-building-for-the-phc-will-be-constructed-in-kungsh-at-a-cost-of-20-million-2-crore-rupees-the-first-installment-of-5-million-50-lakh-rupees-has-been-released-kullu-news-r-399-1-sml1055-542464-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुंगश में दो करोड़ से बनेगा पीएचसी के लिए भवन, पहली किस्त के 50 लाख जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुंगश में दो करोड़ से बनेगा पीएचसी के लिए भवन, पहली किस्त के 50 लाख जारी
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। विकास खंड आनी के कुंगश प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के भवन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। भवन निर्माण के लिए करीब दो करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है, जबकि विभाग ने 50 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। भवन बनने से क्षेत्र की छह पंचायतों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
वर्तमान में कुंगश पंचायत घर के एक कमरे में पीएचसी संचालित हो रहा है। इससे पहले भी यह स्वास्थ्य केंद्र कई वर्षों तक किराये के कमरे में चलाया गया। स्थायी भवन न होने के कारण स्वास्थ्य सेवाएं संचालित करने में कर्मचारियों और मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ऐसे में नए भवन का निर्माण पूरा होने से स्वास्थ्य केंद्र को आवश्यक सुविधाओं के साथ संचालित करने में मदद मिलेगी। पीएचसी कुंगश से कुंगश, कराणा-1, कराणा, बिनन, मुंडदल सहित आसपास की पंचायतों के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलती हैं। इन क्षेत्रों के लोगों के लिए यह स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक उपचार का प्रमुख माध्यम है। भवन बनने से मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में भी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
भवन निर्माण के लिए करीब दो करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। भवन की फाउंडेशन पर पहले ही दस लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और अब 50 लाख रुपये की पहली किस्त जारी हुई है। उम्मीद है कि कि नए भवन से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। - डॉ. भागवत मेहता, खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ)