फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   attack

भालू के हमले से व्यक्ति घायल

Tue, 27 Dec 2016 10:14 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Tue, 27 Dec 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
attack
bear hunt - फोटो : अमर उजाला

मणिकर्ण घाटी के छमाहण गांव में सोमवार रात्रि को भालू के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया। जहां घायल का उपचार चल रहा है। घटना के बाद छमाहण इलाके में दशहत का माहौल है। सोमवार रात करीब पौने नौ बजे जब सेस राम उम्र 50 साल गांव छमाहण काम खत्म कर अपने घर लौट रहा था तो झाला नामक जगह पर एक मादा भालू और उसके दो बच्चों ने उसके ऊपर हमला बोल दिया। रात का समय होने के कारण भालुओं ने उसे सिर, आंख, पैर और अन्य जगह से नोच दिया। हालांकि सेस राम ने भालू को दूर भगाने का प्रयास किया, लेकिन दो छोटे बच्चे और एक मादा भालू होने के कारण वह इसमें असफल रहा।

विज्ञापन


व्यक्ति की चीख पुकार सुन साथ लगते घरों के लोग मौके पर आ गए। लहूलुहान सेस राम को अपने घर ले गए। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने 108 की मदद से घायल को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। इधर, लोगों में घटना के बाद दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों ने विभाग के अधिकारियों से मांग करते हुए कहा है कि भालू के आतंक से लोगों को निजात दिलाई जाए। उधर, डीएफओ पार्वती हीरालाल राणा ने कहा कि उन्हें इस प्रकार की अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। व्यक्ति को मेडिकल के आधार पर सहायता भी प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed