{"_id":"21-66287","slug":"Kullu-66287-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फ के फाहों के बीच देव मिलन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फ के फाहों के बीच देव मिलन
Kullu
Updated Fri, 28 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। 17 अक्तूबर से लाहौल घाटी के दौरे पर निकले राजा घेपन वीरवार को अपने लाव लश्कर के साथ उदयपुर स्थित माता मृकुला देवी के मंदिर पहुंचे। इस दौरान हल्की बर्फ के फाहों के बीच राजा घेपन, देवी भोटी, माता हिडिंबा तथा अठारह नाग के साथ मां मृकुला देवी का भव्य मिलन हुआ। माता मृकुला देवी ने अपने देवालय से बाहर आकर राजा घेपन तथा अन्य देवी-देवताओं का उनके मंदिर में पधारने के लिए स्वागत किया। मिलन के दौरान पूरी घाटी मां मृकुला देवी के जयकारों से गूंज उठी। स्वागत के बाद देवालय की ओर से निकले देवी-देवताओं का उदयपुर बाजार में स्थानीय महिलाओं ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। देवी-देवताओं के इस मिलन को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में घाटी के लोग एकत्रित हो गए। रात्रि ठहराव के लिए सभी देवी-देवताओं को मृकुला देवी मंदिर में ठहराया गया। माता पुजारी दुर्गा दास ने कहा कि मान्यता के तहत सभी देवी-देवता माता मृकुला देवी के मंदिर में प्रवेश कर गए हैं और बाहर से ताला लगा दिया गया है। इस दौरान देवी-देवताओं के सिवा मंदिर के भीतर कोई भी देवलु या कारकून नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि शुक्रवार सुबह मंदिर परिसर में सभी देेवी-देवताओं को पूजा अर्चना के साथ बाहर निकाला जाएगा और इस दौरान भविष्यवाणी की जाएगी।
विज्ञापन