{"_id":"21-65499","slug":"Kullu-65499-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी और सिरमौर में तैयार होगा प्याज बीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी और सिरमौर में तैयार होगा प्याज बीज
Kullu
Updated Mon, 27 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराहल (कुल्लू)। जिले के अलावा पहली बार मंडी और सिरमौर में भी जैन कंपनी प्याज बीज को तैयार करेगी। इसके लिए कंपनी ने बाकायदा किसानों को घर-द्वार जाकर प्रेरित किया है। सूबे के तीन जिलों में कंपनी बीज को तैयार करने की कवायद शुरू कर रही है। वैसे तो कुल्लू में पिछले साल से निचले इलाकों में भी इसका बीज किसान उगा रहे हैं, लेकिन पहली बार कंपनी मंडी के जोगिंद्रनगर और सिरमौर में भी ट्रायल के तौर पर बीज तैयार कर रही है। सब कुछ ठीक रहा तो अगले साल से इसका उत्पादन अधिक किया जाएगा। कुल्लू के अलावा मंडी और सिरमौर में प्याज बीज चार सौ बीघा भूमि पर तैयार किया जाएगा। बीज की खरीद-फरोख्त कंपनी तीन सौ रुपये के हिसाब से किसानों से घर-द्वार पर ही करेंगी। इतना ही नहीं, कंपनी ने मुफ्त में किसानों को बारह ट्रक प्याज वल्ब सूबे के कुल्लू, मंडी और सिरमौर में आवंटित किए है। प्याज उत्पादक अमित, रोशन, अनूप, मोहर सिंह, महिंद्र सिंह, सुशील तथा दुनी चंद फौजी ने कहा कि पिछले साल प्याज बीज 260 रुपये के हिसाब से किसानों से कंपनी ने खरीदा था, लेकिन इस साल चालीस रुपये की बढ़ोतरी प्रति किलो की दर से की है। इससे किसानों को निश्चित तौर पर लाभ होगा। कंपनी प्रबंधक और प्याज विशेषज्ञ डॉ. सीपी सिंह ने बताया कि पहली बार मंडी के जोगिंद्रनगर और सिरमौर में बीज ट्रायल के तौर पर उगा रहे हैं। ट्रायल सफल होने पर इसके उत्पादन को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक बीघा जमीन पर 70 से 80 किलो बीज का उत्पादन होता है। इस साल बारह ट्रक प्याज के वल्ब को विभिन्न जगहों पर किसानों को आवंटित किया गया है। बीज तैयार होने पर किसानों से कंपनी इसकी खरीद करेंगी।
विज्ञापन