फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ग्रांफू में स्थापित की जाए बचाव चौकी

ग्रांफू में स्थापित की जाए बचाव चौकी

Mon, 27 Oct 2014 05:32 AM IST
Kullu
Kullu Updated Mon, 27 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कोकसर (लाहौल स्पीति)। पर्यटकों को हमेशा रोहतांग दर्रा अपनी ओर आकर्षित करता है। लेकिन, 13050 फुट ऊंचे दर्रे पर लाहौल के आर-पार जाने वाली यात्री कई बार रोहतांग के विकराल रूप का शिकार बन चुके हैं। रोहतांग में दो दिन पूर्व ही बर्फ ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवा दी है। ऐसे में अगले माह मौसम का रुख देखकर यात्रियों की सहायता के लिए दोनों ओर कोकसर और मढ़ी में बचाव चौकियां स्थापित की जाएंगी। कोकसर बचाव चौकी को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बचाव चौकी कोकसर की बजाय कोकसर से चार किलोमीटर आगे ग्रांफू में तैनात की जाए। पंचायत समिति लाहौल के अध्यक्ष संजीव कुमार, कोकसर पंचायत प्रधान ओम प्रकाश तथा स्थानीय निवासी अशोक कुमार, सुनील किंगोपा, अनिल और राजू ने बताया कि गत वर्ष दिसंबर माह में राक्षसी ढांक पर गाड़ी फंस जाने से उसमें सवार तीन लोगों में से एक की जान तो रेस्क्यू टीम ने बचाई, लेकिन थोड़ी सी देर होने के कारण दो लोगों की मौत हो गई थी। उस समय यदि बचाव चौकी ग्रांफू में होती तो दोनों युवकों की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने कहा कि बचाव चौकी ग्रांफू में होने से रेस्क्यू टीम कम समय में प्रभावित पर पहुंचकर उसे स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवा सकती है। इसके अलावा रेस्क्यू टीम के पास स्नो स्कूटर तथा स्नो स्ट्रेचर का होना भी जरूरी है। इस मामले को लेकर उपायुक्त लाहौल स्पीति हंसराज चौहान ने बताया कि बचाव चौकी को लेकर वह मौके पर जाक र निर्णय लेेंगे। उन्होंने कहा कि अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए चौकी स्थापित होेने के बाद निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed