{"_id":"21-65491","slug":"Kullu-65491-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरा दिन घर में पड़ा रहता है कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरा दिन घर में पड़ा रहता है कूड़ा
Kullu
Updated Mon, 27 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। नगर परिषद के वार्ड नंबर आठ ढालपुर के बाशिंदे डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की योजना को लेकर परेशान हैं। वार्ड में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले सफाई कर्मचारियों के समय पर नहीं आने से कूड़ा पूरा दिन घरों में पड़ा रहता है। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वार्ड नंबर आठ की नालियों में मिट्टी जमा रहती है। नालियों में पानी की निकासी रुक जाने से नालियों में कूड़ा कचरा जमा रहता है। इससे मक्खी मच्छर फैलने से बीमारियों का खतरा बना रहता है। बरसात के दिनों में तो यह समस्या और भी गंभीर बन जाती है। हालांकि, लोगों ने इसके बारे में कई बार पार्षद को भी अवगत करवाया, लेकिन इसके बावजूद यहां कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। यहां के लोगों में पार्षद और नगर परिषद के प्रति भारी नाराजगी है। वहीं, लोगों को वार्ड में पार्किंग की भी सुविधा से भी परेशान होना पड़ रहा है।
वार्ड के लोगों में गुरमीत सिंह, दीना नाथ और संजय ठाकुर ने बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली योजना यहां पूरी तरह से हांफ चुकी है। कूड़ा उठाने के पैसे तो समय पर वसूल किए जा रहे हैं, लेकिन कूड़ा समय पर नहीं उठ पा रहा है।
हेत राम ठाकुर, लोत राम और बुध राम ठाकुर ने बताया कि वार्ड नंबर आठ में नालियों में कूड़ा कचरा जमा रहता है, जिससे पानी रास्ते पर बहता रहता है। उन्होंने कहा कि नालियों की सही तरीके से साफ-सफाई होनी चाहिए। वहीं, गुरवेहड़ से लेकर इंडस्ट्रियल एरिया के लोगों के लिए पार्किंग स्थल का निर्माण किया जाए, जिससे यहां के लोगों को पार्किंग की समस्या से न जूझना पडे़।
विज्ञापन
..क्या कहना है पार्षद..
वार्ड नंबर सात की पार्षद अंजना शर्मा नेे बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की योजना में कुछ लोग सहयोग नहीं कर रहे हैं, जिससे परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि नालियों की समय-समय पर सफाई की जाती है। वहीं, पार्किं ग के लिए भी प्रपोजल बनाकर भेजा जाएगा।