फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सिविल सप्लाई को सौंपा स्कूलों का राशन

सिविल सप्लाई को सौंपा स्कूलों का राशन

Sun, 26 Oct 2014 05:33 AM IST
Kullu
Kullu Updated Sun, 26 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में नौनिहालाें को परोसे जाने वाले मिड-डे मील के राशन को शिक्षा विभाग ने सील करने के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग को सौंप दिया है। पैकेट बंद सामग्री पर एक्सपाइरी डेट के अंकित न होने से घाटी के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों में भारी रोष को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह कार्रवाई की है। मामले को ‘अमर उजाला’ ने 23 अक्तूबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग ने शनिवार को हल्दी पाउडर को स्कूलों से वापस लेकर सिविल सप्लाई के सुपुर्द कर दिया है। यही नहीं, स्कूलों में दिए गए मिड-डे मील के ड्राई फ्रूट समेत किशमिश की गुणवत्ता भी संदेह के घेरे में आ गई है। इस पर भी अभिभावकों ने जांच की मांग की है। अभिभावक विनोद कुमार, साहिल ठाकुर, मनोज, वीरेंद्र और रमेश लाल ने खाद्य निरीक्षक टीम से लाहौल के प्राइमरी स्कूलों में भेजी गई तमाम खाद्य वस्तुओं की जांच करने की मांग की है। साहिल ठाकुर ने कहा कि जांच के बाद खाद्य सामग्री की गुणवत्ता में फर्क पाया गया तो सप्लाई करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। अभिभावकाें
विज्ञापन

का कहना है कि मिड-डे मील को सप्लाई किए गए हल्दी पाउडर ने सप्लायरों की पोल खोल कर रख दी है। बिल में वर्ष 2013 के बने हल्दी पाउडर के कोटे को जून 2014 से जून 2015 तक दर्शाया गया है। अध्यापकों के अनुसार यह कोटा जून में मिलना था, लेकिन इसे अक्तूबर में दिया गया है। उधर, शिक्षा उपनिदेशक प्रेम नाथ परशीरा ने बताया कि शनिवार को बिना एक्सपाइरी डेट के हल्दी पाउडर को विभाग की ओर से सिविल सप्लाई को वापस दे दिया गया है। उन्होंने सिविल सप्लाई से जल्द हल्दी पाउडर को जारी करने मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed