फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   आग से कंप्यूटर संस्थान का सामान राख

आग से कंप्यूटर संस्थान का सामान राख

Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
Kullu
Kullu Updated Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित क्षेत्रीय अस्पताल के साथ लगती एक बिल्डिंग पर चल रहे लाल बहादुर शास्त्री नामक कंप्यूटर संस्थान में अचानक आग लग गई। बुधवार दोपहर बाद भड़की इस आग में संस्थान की करीब दो लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने चार मंजिला भवन को जलने से बचा लिया है। अग्निशमन अधिकारी कुल्लू सेस राम ठाकुर ने कहा कि बुधवार दोपहर पौने चार बजे कुर्म दत्त नामक व्यक्ति ने आगजनी घटना की सूचना फोन पर दी। उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंचने से पहले कंप्यूटर संस्थान के तीन कंप्यूटर, दो लैपटॉप, दो प्रिंटर, एक आलमारी समेत फर्नीचर और ऑफिस रिकार्ड जलकर राख हो गया था। उन्होंने कहा कि संस्थान के मालिक मणिकर्ण के धारा निवासी मुरलीधर का करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सेस राम ने कहा कि विभाग के कर्मचारियों ने मुस्तैदी के साथ आग पर काबू पाया और चार मंजिला भव्य इमारत को जलने से बचा लिया। उधर, एसडीएम कुल्लू डॉ. सुरेश जसवाल ने कहा कि आगजनी की इस घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed