फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   रवि ने मेलिंग सराय क ा किया लोकार्पण

रवि ने मेलिंग सराय क ा किया लोकार्पण

Sun, 19 Oct 2014 05:33 AM IST
Kullu
Kullu Updated Sun, 19 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
केलांग (लाहौल स्पीति)। लाहौल-स्पीति के सभी धार्मिक तथा दर्शनीय स्थल और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार विशेेष योजना तैयार कर रही है। नेशनल एसटी कमीशन के उपाध्यक्ष एवं लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने पांच लाख रुपयों से निर्मित मेलिंग सराय भवन का लोकार्पण करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लाहौल में पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा तथा पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। मेलिंग मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए भी मंदिर के चारों ओर दीवार, सोलर लाइट तथा पानी की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। पुरातन शिव मंदिर के महत्व को देखते हुए लपशक से मेलिंग शिव मंदिर तक दो किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग बनाया जाएगा। रवि ठाकुर ने कहा कि इन सभी कार्यों को एक वर्ष तक करने के लिए संबंधित विभागों को आदेश दिए गए हैं। लपशक गांव पहुंचने पर लोगों ने रवि ठाकु र का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उपायुक्त लाहौल स्पीति हंसराज चौहान, पुलिस अधीक्षक मदन लाल, एकीकृत जनजाति विकास विभाग परियोजना अधिकारी मुरारी लाल शर्मा, टीएसी सदस्य प्यारे लाल, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नोरबू बौद्ध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed