{"_id":"21-65210","slug":"Kullu-65210-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी केस की सुनवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी केस की सुनवाई
Kullu
Updated Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में विचाराधीन चल रहे कैदियों की सुनवाई अब वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। इसके लिए पुलिस ने पूरे इंतजाम कर लिए हैं। अब जेल से ही कैदियों और आरोपियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके लिए कोर्ट परिसर में एक विशेष रूम भी बनाया गया है, जहां विचाराधीन चल रहे कैदियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया जाएगा। प्रदेश में कई मामलों में देखा गया है कि कैदी कोर्ट में पेशी के दौरान रास्ते से पुलिस को चकमा देकर भाग जाते हैं। ऐसे में उन्हें पकड़ने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। वहीं, कैदियों को कोर्ट तक पहुंचाने में भी पुलिस विभाग को अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है। पुलिस कर्मी भी साथ भेजने पड़ते हैं। इन सब परेशानियों से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इससे जहां कैदी के भागने का खतरा कम हो जाएगा, वहीं पुलिस विभाग को कैदी को कोर्ट में पेश करने वाले अतिरिक्त खर्च से भी छुटकारा मिलेगा। इसके बारे में एसपी कुल्लू सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कैदियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। इसके लिए कोर्ट परिसर में भी अलग रूम बनाया गया है, जहां वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई होती है। जेल में भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन