{"_id":"21-65162","slug":"Kullu-65162-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी बस के रैक में मिली चरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी बस के रैक में मिली चरस
Kullu
Updated Thu, 16 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। पुलिस थाना भुंतर में पुलिस ने छापामारी के दौरान 150 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने यह चरस मनाली से दिल्ली जाने वाली सरकारी बस के रैक से बरामद की है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि बस के रैक में रखी चरस किसकी है। पुलिस ने चरस को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम 20 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, इस मामले को लेकर डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस पता लगाने में जुटी है कि बस के अंदर रैक में 150 ग्राम चरस किसने रखी। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द चरस रखने वाले आरोपी को पकड़ लेगी।
बंजार में मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
कुल्लू। पुलिस थाना बंजार में बंजार घाटी के कोटला गांव के दिलीप ठाकुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि 14 अक्तूबर को एक आदमी ने उसका रास्ता रोका और उसके साथ मारपीट की। इसके कारण वह जख्मी हो गया। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर भादंसं की धारा 341, 323, 324 और 504 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।