{"_id":"21-65159","slug":"Kullu-65159-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कर रही गुमराह : गोविंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कर रही गुमराह : गोविंद
Kullu
Updated Thu, 16 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। मनाली के विधायक एवं कुल्लू जिला भाजपा के अध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर ने दावा किया है कि कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि दशहरे के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जिन विकास कार्यों की घोषणाएं कर गए, वे सभी भाजपा कार्यकाल के दौरान शुरू किए गए थे। लेकिन, विभिन्न विभागों से एनओसी मिलते समय लग गया। कांग्रेस लोगों को गुमराह करने के लिए फिर से उन्हीं कार्यों की घोषणा कर रही है। गोविंद सिंह ठाकुर महाराष्ट्र से चुनाव प्रचार कर लौटने के बाद कुल्लू में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा की महराष्ट्र में 25 सितंबर को भाजपा और शिव सेना का गठबंधन टूटने के बाद पार्टी ने प्रदेश से उन्हें और पूर्व मंत्री जय राम ठाकुर को पार्टी के प्रचार के लिए बुलाया था। उन्होंने दावा किया कि दोनों ही प्रदेशों में भाजपा की सरकार बनना तय है। उन्होेंने कहा कि कुल्लू जिला में जो भी विकास हुआ है, वह पूरा भाजपा कार्यकाल के दौरान ही हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान कुल्लू में किसी भी प्रकार का विकास नहीं हो पाया है। जबकि, कुछ छुटभैया नेता लोगों को गुमराह करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन