{"_id":"21-65105","slug":"Kullu-65105-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाबा में सड़क हादसा, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाबा में सड़क हादसा, पांच घायल
Kullu
Updated Wed, 15 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। रोहतांग के पास लगते गुलाबा में एक सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं। हादसा मंगलवार दोपहर 12:30 बजे उस समय हुआ, जब ऑल्टो कार और सरकारी बस की टक्कर हो गई। हादसे में घायल सभी पांच व्यक्ति एक ही परिवार के हैं। घायलों को गंभीर हालत में 108 के माध्यम से मनाली अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे में घायल होने वाले सभी लाहौल स्पीति के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायलों में अंजना (23), यांगजिन (70) जोशी (47), कमला (49) और दीपिका (19) शामिल है। दुर्घटना में हुए घायल सभी लोगों को मनाली अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार किया चल रहा है। 108 के जिला प्रभारी अनिल आर्य ने बताया कि 108 ने समय पर घटनास्थल पर पहुंचकर जख्मी लोगों को प्राथमिक उपचार देकर मनाली सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होंने बताया कि सभी घायलों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। इधर, पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, सभी घायलों को मनाली अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन