{"_id":"21-65100","slug":"Kullu-65100-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से मारपीट पर गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से मारपीट पर गिरफ्तार
Kullu
Updated Wed, 15 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। पुलिस थाना भुंतर में एक महिला ने मारपीट की शिकायत की है। पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत में उत्तर प्रदेश के गांव नेनगलो की महिला आरती ने बताया कि उसका पति 13 अक्तूबर को शराब पीकर घर आया। इसके बाद उसने अपने बेटे और बेटी के साथ मारपीट की। बेटी को चोटें भी आई हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ भादंसं की धारा 323 और 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
मटर के बैग सहित धरे चोर
कुल्लू। पुलिस थाना भुंतर में पुलिस ने दुकान से मटर के बैग चुराने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों ने सब्जी मंडी भुंतर में अश्वनी कुमार की दुकान से 11 बैग मटर के चुराए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है। दोनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 16 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश सुनाया है।