फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   टमाटर की फसल काला रोग की चपेट में

टमाटर की फसल काला रोग की चपेट में

Fri, 01 Aug 2014 05:31 AM IST
Kullu
Kullu Updated Fri, 01 Aug 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। जिले के लोअर क्षेत्र में टमाटर की फसल काला रोग की चपेट में आ गई है। इससे किसानों को लाखों का नुकसान हो गया है। ग्राम पंचायत सचाणी और आसपास के क्षेत्रों में कई बीघा भूमि पर लगी टमाटर की फसल अचानक खेतों में ही खराब होनी शुरू हो गई है। इस रोग के कारण पहले पौधे के पत्ते झड़ रहे हैं। इसके बाद हरा टमाटर ही काला पड़ रहा है। सचाणी गांव में जोगिंद्र लाल की दो बीघा जमीन में, गणेश लाल की दो बीघा, मोहन लाल की डेढ़ बीघा, शिवराम के तीन, डाबे राम की दो, प्रकाश और नुप राम की एक-एक बीघा जमीन में लगा टमाटर खराब हो चुक ा है। इसकी कीमत लाखाें में बताई जा रही है। ग्रामीण राम लाल, दिनेश कुमार, अश्वनी कु मार, दीपक शर्मा, सुधांशु शर्मा, देवी चंद, राजेश, ठाकुर दत्त पराशर, डाबे राम शर्मा, शिव राम आदि ने बताया कि किसानों की मेहनत बेकार हो गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने रोग से फसल को बचाने के लिए बहुत कोशिश की। बावजूद स्प्रे के टमाटर खराब हो चुका है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि लोगों को टमाटर उचित मुआवजा दिया जाए। उधर, कृषि विभाग के उपनिदेशक बीएल शर्मा ने बताया कि उनके पास इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है। उन्होंने कहा कि विभाग की टीम प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेगी। वहीं, काला रोग के बचाव संबंधी जानकारी भी लोगों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed