{"_id":"21-49406","slug":"Kullu-49406-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैदियों की कलाई पर रिश्ते की डोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैदियों की कलाई पर रिश्ते की डोर
Kullu
Updated Tue, 20 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला कारागार का माहौल आज बदला-बदला था। कैदियों के हाथों में रंगबिरंगी रेशम की डोर बंधी थी। भाई बहन के पवित्र रिश्ते के एहसास से यहां का माहौल काफी देरतक इसी तरह खुशनुमा रहा। चार दिवारी में बंद कैदियों की जिंदगी में यह खुशी भरी कुल्लू के प्रजापिता ब्रह्मा कुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा की ब्रह्माकुमारियों ने।
सोमवार को रक्षा बंधन के एक दिन पूर्व ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र कुल्लू ने हर साल की तरह इस बार भी रक्षाबंधन के साप्ताहिक कार्यक्रम में कुल्लू स्थित ढालपुर के कैदियों को राखी बांधी। कैदियों को राखी बांधकर उन्हें रक्षा बंधन का महत्व भी बताया। सेवाकेंद्र कुल्लू की प्रभारी वीके किरण ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी रक्षा बंधन साप्ताहिक कार्यक्रम मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोमवार को सबसे पहले कुल्लू कारागार के कैदियों को राखियां बांधी गई। इसके बाद में नवचेतना विकलांग स्कूल ढालपुर के सभी विशेष बच्चों को राखी बांध कर मिठाई और फल बांटे गए। उन्होंने कहा कि मंगलवार को रक्षा बंधन बेला पर शमशी स्थित एसएसबी के जवानाें को रखी बांधी जाएगी।