फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू शहर को रुला गया कालंग हादसा

कुल्लू शहर को रुला गया कालंग हादसा

Sat, 27 Apr 2013 05:30 AM IST
Kullu
Kullu Updated Sat, 27 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। लगघाटी के जकलेहड़ में हुआ सड़क हादसा न सिर्फ बुद्ध राम के परिवार को बल्कि पूरे कुल्लू शहर को रुला गया। कुल्लू के ढालपुर मैदान में पहुंचे परिजनों का विलाप देखकर हर किसी की आंखों से आंसू बह निकले। एक ही परिवार पर टूटे इस कहर से हर कोई गमगीन था।
विज्ञापन

लगघाटी के जकलेहड़ (कालंग) के बुद्ध राम से सड़क हादसे ने सारी खुशियां पलक झपकते छीन ली। हादसे ने बुद्ध राम से उनका बेटा सीता राम और पोता हीरा लाल (26) सदा के लिए छीन लिया। बुद्ध राम का दूसरा बेटा जीत राम क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में दाखिल है। शुक्रवार सुबह हादसे की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के परिजन ढालपुर मैदान में एकत्रित हो गए। वहीं से परिजन चाचा सीता राम और भतीजे हीरा लाल की अर्थियां उठाकर कुल्लू के भूतनाथ में ले गए। इस दौरान कुल्लू का ढालपुर मैदान परिजनों की चीख पुकार से गूंज उठा। पूरा कुल्लू शहर शोक में डूब गया। हीरा लाल की पत्नी पुष्पा का रो-रो कर बुरा हाल है। हीरा लाल की एक छोटी सी बच्ची भी है। हीरा लाल के पिता श्रीराम का एक साल पहले तथा माता की भी कुछ साल पहले निधन हो चुका है। इसके अलावा सीता राम के दो नौ और 11 साल के बेटे हैं। लगघाटी के कालंग में वीरवार देर शाम हुए इस सड़क हादसे से वृद्ध बुद्ध राम और उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे की सूचना मिलते ही पूरी लगघाटी में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों का कहना है कि कालंग में वाहन सड़क से करीब 200 मीटर दूर नीचे खाई में जा गिरा है।
विज्ञापन

उपमंडलीय कानूनगो बिशनदास ने बताया कि प्रशासन ने मृतकों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत दे दी। इसके अलावा घायल जीतराम को 3000 और घायल मेहर चंद को 2000 रुपये की मदद दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed