{"_id":"21-45115","slug":"Kullu-45115-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत
Kullu
Updated Sat, 27 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भल्याणी (कुल्लू)। लगघाटी के जकलेहड़ में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनका कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है। मरने वाले आपस में रिश्ते में चाचा और भतीजा थे। दुर्घटना से समूची लगघाटी शोक में डूब गई है। पुुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
पुलिस के अनुसार हादसा वीरवार देर शाम को हुआ। लगघाटी के कालंग गांव से सूमो में सवार होकर चालक समेत चार लोग कुल्लू की ओर आ रहे थे। गांव से लगते जकलेहड़ नाले के पास टाटा सूमो अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकराने के बाद करीब चार सौ मीटर नीचे सीधे नाले में जा गिरी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायलाें को दुर्घटना स्थल से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में सूमो चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक अन्य घायल ने अस्पताल में दम तोड़ा।
एसपी अशोक कुमार ने बताया कि हादसे में मारे गए व्यक्तियों की पहचान टाटा सूमो चालक कालंग निवासी सीता राम (33) और कालंग के ही हीरा लाल (26) के रूप में हुई है। हादसे में कालंग निवासी मोहर चंद और जीत राम घायल हुए हैं। पुलिस ने लापरवाही और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी ने कहा कि अभी तक की छानबीन में तेज रफ्तार दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। मामले की छानबीन एएसआई नारायण सिंह कर रहे हैं। इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद से पुलिस ने तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाने वाले चालकों पर नजर रखना शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक जांच में पाया जा रहा है कि सड़क हादसों के पीछे लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाना मुख्य कारण है।