{"_id":"21-40621","slug":"Kullu-40621-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मढ़ी, कोकसर की बचाव चौकियां बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मढ़ी, कोकसर की बचाव चौकियां बंद
Kullu
Updated Wed, 02 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान और जिला प्रशासन के तत्वावधान में हर वर्ष मार्च और नवंबर के महीने में कोकसर और मढ़ी में कबायली लोगों की पैदल आवाजाही के लिए बचाव चौकियां स्थापित की जाती हैं। बीते वर्ष 15 मार्च से 31 मई और 15 नवंबर से 31 दिसंबर तक रोहतांग दर्रा पार करने वालों के लिए बचाव चौकी स्थापित की गई थी। अपने कार्यों को बखूबी अंजाम देने बाद मंगलवार को दोनों रेस्क्यू टीमों ने अपना-अपना कार्य समेट दिया है। कोकसर स्थित बचाव चौकी के पांच सदस्य मंगलवार को 13050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रा को पैदल पार कर मनाली रवाना हुए। दल के प्रभारी लूदरचंद ने इसकी पुष्टि की है। उन्हाेंने बताया कि आधिकारिक सूचना मिलने के बाद दोनों दलों के सदस्यों ने सोमवार की शाम से सारे काम को समेट लिया गया था और मंगलवार की सुबह पैदल दर्रा पार कर मनाली लौट गए हैं। उन्होंने बताया कि आसमान पर हल्के बादल छाए रहने और शीतलहर चलने से उन्हें दर्रा को पार करते वक्त दिक्कतों का सामना पड़ा। उधर, प्रशासन लोगों को आगह किया है कि दर्रे को पैदल पार करने की कोशिश न करें।
विज्ञापन