{"_id":"21-40399","slug":"Kullu-40399-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाही स्नान को रवाना होंगे गौहरी देवता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाही स्नान को रवाना होंगे गौहरी देवता
Kullu
Updated Fri, 28 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। खराहल घाटी के आराध्य गौहरी देवता शुक्रवार सुबह अपने देवालय बारी से देव वाद्य यंत्रों की धुनों पर शाही स्नान को रवाना होंगे। देवता के साथ घाटी के सैकड़ों हारियानों और देवलु इस शोभा यात्रा में शामिल रहेंगे। देवता का पहला ठहराव छानीखोड़ में होगा। दोपहर को भगवान राम के साथ मणिकर्ण में मिलन तय किया गया है। इसके बाद देवता का शाही स्नान देवविधि के अनुसार किया जाएगा।
ज्वाणी महादेव के कारदार ओम प्रकाश महंत ने बताया कि गौहरी देवता चार साल के बाद शाही स्नान के लिए मणिकर्ण जा रहे हैं। शाही स्नान की शोभा यात्रा में ज्वाणी महादेव के कारकून भी शामिल होंगे। गौहरी देवता कारदार सोनू, पुजारी जय देव और राम देव ने बताया कि देवता का रथ और मोहरों को हाल ही नया स्वरूप दिया है। लिहाजा, देवता अपनी शक्ति अर्जित करने के लिए मणिकर्ण के पवित्र स्थल पर स्नान करेंगे। स्नान के बाद मणिकर्ण के राम मंदिर में धाम का आयोजन किया गया जाएगा। शनिवार को देवता अपने देवालय वापस पहुंचेंगे। इस मौके पर मंदिर में भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए धाम भी लगेगी।