{"_id":"21-38961","slug":"Kullu-38961-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेऊली-थरमान सड़क होगी चकाचक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेऊली-थरमान सड़क होगी चकाचक
Kullu
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराहल (कुल्लू)। पंचायत नेऊली के थरमान, बराधा, थरमानसेरी, जगोट, ग्राहण और लुहारबेहड़ गांव के लोगों को अब ऊबड़ खाबड़ सड़क पर हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। सड़क की रिपेयर का कार्य लोनिवि ने शुरू कर दिया है। इस पर करीब दो लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
बीस अक्तूबर 2010 को बादल फटने से आई बाढ़ के कारण सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। ऐसे में आधा दर्जन ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ती थी। लेकिन अब सड़क के पैच वर्क के लिए विधायक गोविंद सिंह ठाकुर ने दो लाख रुपये मंजूर किए हैं। लोनिवि ने सड़क की रिपेयर भी शुरू कर दी है।
जिला मुख्यालय से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित पंचायत नेऊली के गांव थरमान के लिए जीप और ट्रैक्टर योग्य सड़क की रिपेयर के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपये गोविंद सिंह ठाकुर ने मंजूर किए थे। ज्वाणी रोपा से थरमान के लिए इस सड़क का निर्माण 1982 में खंड विकास नगर ने किया था। स्थानीय लोगों ने निशुल्क सड़क को थरमान गांव तक पहुंचाया था। वर्ष 2003 में कृषि मंत्री स्व. राजकृष्ण गौड़ ने पांच लाख रुपये मंजूर कर सड़क पक्की करवाई।
विज्ञापन
लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता अजय सूद ने बताया कि सड़क के पैच वर्क के लिए दो लाख रुपये मंजूर हुई है। दो तीन दिन में सड़ की रिपेयर कर दी जाएगी। थरमान निवासी एडवोकेट अमर ठाकुर, अमित ठाकुर, रोशन, बुद्धि प्रकाश शर्मा , जय चंद, पंचायत नेऊली की प्रधान सेवती देवी, वार्ड पंच पूर्ण चंद और अनूप ने कहा कि सड़क दुरुस्त होने से क्षेत्र के आधा दर्जन लोगों को सुविधा होगी। घाटी के किसानों और बागवानों को अपने उत्पाद मंडी तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
पंचायत नेऊली की पूर्व प्रधान निर्मला ठाकुर, भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य एडवोकेट अमर ठाकुर, पूर्व वार्ड पंच जय चंद, कृषि विकास संघ के सचिव एसी ठाकुर ने इसके लिए विधायक गोविंद सिंह ठाकुर और लोनिवि का आभार जताया है।