फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   उत्कृष्ट कार्य करने पर सभाएं सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने पर सभाएं सम्मानित

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Kullu
Kullu Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। जिला स्तरीय सहकारिता सप्ताह के समापन पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली सभाओं को सम्मानित किया गया। जिला कुल्लू में 14 नवंबर से मनाया जा रहा सहकारिता सप्ताह सोमवार को शानदार तरीके से संपन्न हो गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सहकार भवन कुल्लू के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में सहायक पंजीयक लक्ष्मीकांत शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं कुल्लू चेतन सिंह ने की। इस अवसर पर जिला सहकारी विकास संघ सीमित के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सत्यप्रकाश ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

लक्ष्मीकांत शर्मा ने कहा कि प्रदेश सहकारिता का जनक रहा है। जिला भी सहकारिता के आंदोलन में अहम भूमिका निभा रहा है। यहां की भुट्टिको सहकारी सभा आज देश-विदेश में प्रसिद्ध है। सहकारिता की वजह से ही कुल्लू शॉल और टोपी विदेश में भी प्रसिद्ध हो चुकी है। सहकारी संघ कुल्लू के अध्यक्ष सत्यप्रकाश ठाकुर ने कहा कि आज भी सहकारिता जरूरत है तथा कुल्लू जिला ने जो नाम सहकारिता के क्षेत्र में कमाया है उसे बुलंद करने के लिए युवाओं को भी आगे आना चाहिए।
विज्ञापन

समारोह में सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं चेतन सिंह ने बताया कि जिला में 591 सहकारी सभाएं पंजीकृत हैं। इनमें 48 हजार से ज्यादा सदस्य शामिल हैं। सहकारी सभाओं से आए हुए पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने कार्य को आगे बढ़ाएं। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य एवं कांगड़ा बैंक की निदेशक मंडल की सदस्य प्रेमलता ठाकुर, जिला परिषद सदस्य दिनेश शर्मा, सहकार संघ के निदेशक मंडल के सदस्य चरण दास डोगरा, सेनापाल, उर्मिला सूद, ठाकुर, बेणी प्रसाद, परस राम चौधरी, सलाहकार टीआर कपूर, महाप्रबंधक बिना गुलेरिया सहित कई पदाधिकारी मौजूदरहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सभाएं हुई सम्मानित
कुल्लू खंड के कडोन, शाढाबाई, स्नोर वैली मिल्क, केवीआर भुंतर, गोपाल कृष्ण महिला घोडदौड़, चौपाड़सा, हैंडलूम, मझलीधार, दी आस्कर दुग्ध उत्पादक, करशाला सब्जी उत्पादक सभा को समारोह में पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा दुराह विपणन बोर्ड और दुराह मिल्क सहित कई अन्य सभाओं को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा सचिव शेर सिंह, विजय शर्मा, शिवानी ठाकुर, इंद्र सिंह ठाकुर भी पुरस्कृत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed