{"_id":"21-38668","slug":"Kullu-38668-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"582 कर्मचारी करेंगे पोस्ट बेल्ट मतदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
582 कर्मचारी करेंगे पोस्ट बेल्ट मतदान
Kullu
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली/पतलीकूहल। मनाली विधानसभा क्षेत्र में कर्मचारियों के वोट अहम भूमिका निभा सकते हैं। मनाली विधानसभा क्षेत्र के करीब 582 कर्मचारियों ने पोस्ट बेल्ट के माध्यम से मतदान किया है। मनाली विधानसभा क्षेत्र में इस समय कांग्रेस प्रत्याशी भुवनेश्वर गौड़, भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह ठाकुर और आजाद प्रत्याशी धर्मवीर धामी के बीच तिकोणा मुकाबला माना जा रहा है। यदि इन प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर होती है तो पोस्ट बेल्ट से मतदान करने वाले कर्मचारियों के वोटों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाएगी।
मनाली के एसडीएम एवं चुनाव अधिकारी बलवीर ठाकुर ने बताया कि मनाली विधानसभा सीट पर मतदान के लिए 582 सरकारी कर्मचारियों ने पोस्ट बेलट के जरिये मतदान के लिए आवेदन किया है। उन्हें बाकायदा बेलट पेपर जारी कर दिए हैं। इन दिनों रोज दो दर्जन के करीब पोस्ट बेल्ट पेपर उनके पास पहुंच रहे हैं। बताया कि मतगणना शुरू होने तक जितने भी पोस्ट बेल्ट पेपर उनके पास पहुंचेंगे उनकी गणना की जाएगी। जानकारों का मानना है कि मनाली विधानसभा सीट पर इस बार कांग्रेस के भुवनेश्वर गौड़, भाजपा के गोविंद ठाकुर और निर्दलीय धर्मवीर धामी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। ऐसे में 582 कर्मचारियों के वोट बड़ा उल्ट फेर करने में सक्षम माने जा रहे हैं।