{"_id":"33915","slug":"Kullu-33915-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू, बंजार में भी शुरू हुआ चप्पा-चप्पा भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू, बंजार में भी शुरू हुआ चप्पा-चप्पा भाजपा
Kullu
Updated Mon, 30 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली से चप्पा-चप्पा भाजपा.. कार्यक्रम का आगाज करने के बाद पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री जय राम ठाकुर ने कुल्लू और बंजार विस में भी इसका शुभारंभ किया है। कुल्लू में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और कार्यक्रम के बारे में जरूरी टिप्स दिए। बंजार के लारजी में भी इसी तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कुल्लू में महामंत्री राजेश सलहूरिया की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। अब पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि सरकार की इन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं। इसके लिए चप्पा-चप्पा भाजपा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। 20 अगस्त तक कार्यकर्ता सरकार का यह कार्य करेंगे। आम लोगों तक सरकार की उपलब्धियों के दस्तावेज पहुंचाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार की जन विरोधी नीतियों, हिमाचल के हकों से भेदभाव, महंगाई, भ्रष्टाचार से लोग दुखी है। बैठक में स्थानीय विधायक गोविंद ठाकुर ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर प्रदेश किसान मोर्चा के सचिव संजीव शर्मा, विपणन समिति कु ल्लू एवं लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष नीरत राम शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष राम सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हीरा लाल शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष दुर्गा सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उधर, बंजार में भी ऐसे ही कार्यक्रम के तहत जय राम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियां हर घर तक पहुंचाने की अपील की।