{"_id":"30174","slug":"Kullu-30174-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंजली हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंजली हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा
Kullu
Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। देवभूमि कुल्लू में हुए सनसनीखेज नाबालिग अंजली हत्याकांड में एक नया खुलासा हुआ है। हत्या के आरोपियों से पूछताछ में यह सामने आया है कि अंजलि को टायर से जलाने से पहले आरोपियों ने उसी की चुनरी से उसका गला घोंट कर मार दिया था। सांसें उखड़ने के बाद अंजली के शव को जिया के जंगल में टायर के साथ जलाया गया।
पुलिस ने हत्या के आरोप में तीसरे शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 15 मई तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है। गहन पूछताछ के दौरान पुलिस को दिए बयान में हत्या के मुख्य आरोपी रहे केदारनाथ शर्मा ने कबूला है कि उसने पहले उसी के दुपट्टे से गला घोंट कर अंजली की हत्या की। शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने अपने जीजा नरेंद्र शर्मा और एक अन्य दोस्त सुनील की मदद से जिया के जंगल में अंजली के शव को टायर से जलाया। टांडा मेडिकल कालेज में शव का पोस्ट मार्टम किया गया। लेकिन वहां इतना ही पता चल पाया कि यह शव किसी महिला की है।
जांच के दौरान बालकृष्ण नाम के शख्स ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनकी बेटी पिछले करीब दो-तीन महीनों से लापता है। उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि भुंतर क्षेत्र के एक टैक्सी चालक के साथ उनकी बेटी की दोस्ती थी। पुलिस ने बालकृष्ण के बयान पर शुरुआती दौर में शक के आधार पर ही जांच की दिशा मोड़ दी। खून की डीएनए रिपोर्ट से पुख्ता हो गया कि मृतक उनकी बेटी अंजलि है। पुलिस ने मुख्य आरोपी केदारनाथ शर्मा उर्फ संजू के बयान के आधार पर उनके जीजा नरेंद्र शर्मा को 9 और एक अन्य आरोपी सुनील को 10 मई को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 15 मई तक पुलिस रिमांड में भेजने के आदेश दिए हैं।