{"_id":"30170","slug":"Kullu-30170-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस स्पर्धा में अनंदिता और जसलीन अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांस स्पर्धा में अनंदिता और जसलीन अव्वल
Kullu
Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल मौहल कुल्लू में आयोजित लोकनृत्य स्पर्धा में बच्चों ने शानदार डांस कर खूब इनाम जीते। प्रतियोगिता में कक्षा प्रथम से दसवीं तक के होनहारों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के प्रथम वर्ग में कक्षा प्रथम तथा द्वितीय के छात्रों मेें वानी चोपड़ा, प्रथम कपूर, आर्य माही, अक्षिता मल्लिक, मुस्कान ठाकुर और मानसी माही ने दमदार प्रस्तुति दी। इसमें अनंदिता बाली प्रथम रहीं। अनंदिता ने अजी हासो मारो.. राजस्थानी गाने पर डांस किया। उद्धव द्वितीय रहे। उन्होंने उझी रा खापरा.. हिमाचली गाने पर प्रस्तुति दी। तृतीय पुरस्कार अक्षिता मल्लिक ने जीता। मल्लिक ने रसिया नींबू लया दे.. पंजाबी गाने पर डांस किया। द्वितीय वर्ग में जसलीन ने ढोलना.. राजस्थानी गाने पर डांस कर पहला स्थान पाया। लवनया ने के कोथाय अनछीश तोरा.. बंगाली गाने पर नृत्य कर द्वितीय स्थान हासिल किया। मुस्कान मल्हान ने ढोल जगीरो दा..पंजाबी गाने पर जोरदार डांस किया।
तृतीय वर्ग में पार्वती ने प्रथम स्थान हासिल किया। पार्वती ने पीछे-पीछे आदंा... पंजाबी गाने पर नृत्य किया। सांची कपूर ने लाहौली गाने पर नृत्य कर द्वितीय और सिमरन वैद्य ने फागुनी आयो रे.. लाहौली गाने पर डांस कर तृतीय पुरस्कार जीता। चतुर्थ वर्ग में मुस्कान गौतम ने अख लड़ गई.. गाने पर नृत्य कर प्रथम, हीर ने पंजाबी गाने पर डांस कर द्वितीय तथा मोहिनी ठाकुर ने उझी रा खापरा.. हिमाचली गाने पर नृत्य कर तृतीय स्थान हासिल किया।
पांचवें वर्ग में राजसी पॉल ने नि में कैप्टन भंगड़े दा... पर नृत्य कर द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य गीता महाजन और विद्यालय प्रबंधक राजीव शर्मा ने विजेताओं को शुभकामनाएं प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।