{"_id":"30169","slug":"Kullu-30169-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी में पचास फीसदी अंकों की शर्त मंजूर नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी में पचास फीसदी अंकों की शर्त मंजूर नहीं
Kullu
Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। नौकरी के लिए जमा दो में 50 फीसदी अंकों की शर्त लागू करने से प्रदेश के प्रशिक्षित कला अध्यापक भड़क गए हैं। संघ ने इस शर्त को तत्काल हटाने की मांग की है। साथ ही धमकी दी है कि अगर मांग पूरी नहीं की गई तो संघर्ष छेड़ दिया जाएगा। भावी रणनीति को लेकर कुल्लू में बेरोजगार कला अध्यापक संघ की आपातकालीन बैठक बुलाई गई। इसमें सर्वसम्मित से निर्णय लिया गया कि मांग को लेकर पहले सरकार को अल्टीमेटम दिया जाएगा।
बात नहीं बनी तो पूरे प्रदेश में संघ आंदोलन छेड़ देगा। कला अध्यापक संघ के जिला कुल्लू संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने इससे पूर्व भी नौकरी के लिए 50 फीसदी अंकों की शर्त लागू किया था। इस पर संघ ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसमें प्रदेश के हजारों बेरोजगारों को राहत दी गई थी। लेकिन सरकार ने चुनावी साल में न्यायालय के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए फिर से तुगलगी फरमान जारी कर दिया है। इसका संघ विरोध करता है। देवेंद्र सिंह ने कहा कि संघ में कई ऐसे बेरोजगार कला अध्यापक हैं जिन्होंने साल 1998-99 में प्रशिक्षण लिया है। इस दौरान कला अध्यापक के लिए दसवीं शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की थी। उन्होंने सभी बेरोजगार कला अध्यापकों से अपील की है हक की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहें।
इस मौके पर दिवाकर, प्रकाश, रुचिका और महेश भी मौजूद थे।