फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   लोगों को गुमराह कर रहे विधायक : कांग्रेस

लोगों को गुमराह कर रहे विधायक : कांग्रेस

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Kullu
Kullu Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलिगेट मियां राम सिंह, पंचायतीराज संगठन की संयोजिका इंदु पटियाल और सेवानिवृत्त आईजी आेंकार ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार बंजार विस क्षेत्र की जनता को गुमराह कर रही है। वे यहां पत्रकारवार्ता में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वन एवं जनजातीय विकास मंत्री खीमी राम शर्मा शिलान्यास पर शिलान्यास कर रहे हैं। जन सभाओं में भाजपा सरकार के नुमाइंदे झूठे वादे और घोषणाएं कर लोगों के साथ दगा कर रहे हैं। भाजपा सरकार की नाकामियां उजागर हो गई हैं। प्रदेश में जो भी विकासात्मक कार्य हो रहे हैं वह केंद्र सरकार की देन है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में चाहे मिड डे मील योजना हो या फिर मनरेगा। इसके तहत हो रहे विकास का श्रेय लेने में भाजपा पीछे नहीं हट रही। अटल वर्दी योजना भी केंद्र की देन है। केंद्र के रहमो कर्म पर ही यह योजना चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय विधायक इस योजना को लेकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से लोग तंग हैं। दावा किया कि अगली बार प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। इससे पहले ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जय बिहारी लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी कांग्रेसियों ने स्थानीय विधायक पर जमकर प्रहार किए। जय बिहारी लाल ने कहा कि खीमी राम बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं। स्कूलों में जो वर्दी दी जा रही है, वह भी केंद्र की देन है।

बैठक में राम सिंह मिया के अलावा इंदु पटियाल, ओंकार ठाकुर, किशन ठाकुर, चंद्र वल्भ नेगी, देवी सिंह पाल, डोला सिंह महंत, थरवन पालसरा, मोती राम पालसरा, युकां प्रधान तेजा ठाकुर, सेवादल के महासचिव घनश्याम गौतम, उपाध्यक्ष पूर्ण पालसरा, राजेंद्र शर्मा, महेंद्र, शशि, धनी राम और पिंगला देवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed