{"_id":"30141","slug":"Kullu-30141-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में चालक समेत चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में चालक समेत चार लोग घायल
Kullu
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। आनी क्षेत्र के बटीधार में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से इसमें सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में शरहन के अंकुर ने कहा है कि शुक्रवार को वे अपने तीन दोस्तों के साथ कार में घर लौट रहे थे। इसी जब कार बटीधार के समीप पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। आल्टो में सवार चारों शख्स दुर्घटना में घायल हो गए। घायलों को आनी के अस्पताल में भर्ती किया गया है। एएसपी संदीप धवल ने बताया कि दुर्घटना में घायलों की पहचान चालक सुरेंद्र परमार, संजीव कुमार, अंकुर और सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। मामले की छानबीन का जिम्मा एएसआई टेक सिंह को सौंपा है।
विज्ञापन