{"_id":"30090","slug":"Kullu-30090-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू बीज के इंतजार में 1630 किसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू बीज के इंतजार में 1630 किसान
Kullu
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी के किसानों को आलू बीज की कमी से जूझना पड़ सकता है। 1630 किसानों ने 900 क्विंटल बीज आलू की डिमांड कृषि विभाग को दी थी। लेकिन इसमें 450 क्विंटल कुफरी ज्योति और 60 क्विंटल कुफरी चंद्रमुखी बीज आलू ही विभाग को मिल पाया है।
किसानों ने ब्रीडर सीड की बिजाई के लिए खेत खाली छोड़ रखे हैं लेकिन आलू बीज की खेप कुल्लू में ही फंसी है। इधर, बिजाई का समय निकलता जा रहा है। कृषि विभाग रोहतांग दर्रे में बड़े वाहनों की आवाजाही होने का इंतजार कर रहा है, जबकि तेल से भरे टैंकर और टिप्पर की आवाजाही जारी है। डिमांड के मुताबिक बीज के न मिलने से किसानों में रोष है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कृषि विभाग ने केंद्रीय बीज आलू अनुसंधान केंद्र जालंधर और ग्वालियर को ड्राफ्ट बनाकर भेजा था। इसमें डिमांड अनुसार 900 क्विंटल बीज आलू की मांग की थी। लेकिन अब डिमांड के मुताबिक 300 क्विंटल बीज आलू कम आने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। युवा कांग्रेस एसटी सेल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जय राम ने इसे किसानों के साथ मजाक करार दिया है। उन्हाेंने कुल्लू में फंसे इस बीज को जल्द घाटी में पहुंचाकर किसानों को आवंटित करने की मांग की है। केलंाग में तैनात कृषि विभाग के एडीओ खूब राम ने बताया विभाग को मिले 610 क्विंटल आलू बीज की आपूूर्ति जल्द की जाएगी। ब्रीडर सीड बीज आलू की सप्लाई प्रति किसान 30 किलोग्राम दी जाएगी। 50 क्विंटल कुफरी चंद्रमुखी बीज आलू को तोद घाटी के किसानों में बांटा जाएगा। यह बीज प्रति किसानों 25 किलोग्राम के हिसाब से दिया जाएगा।