{"_id":"6ac4c7429d79412a2a0482af","slug":"95-students-participated-in-the-painting-and-essay-competitions-in-naggar-kullu-news-c-89-1-ssml1012-188614-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नग्गर में चित्रकला, निबंध स्पर्धा में 95 विद्यार्थियों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नग्गर में चित्रकला, निबंध स्पर्धा में 95 विद्यार्थियों ने लिया भाग
विज्ञापन
निकोलस रोरिक की 152वीं जयंती पर इंडो-रूसी सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
नग्गर (कुल्लू)। अंतरराष्ट्रीय रोरिक मेमोरियल ट्रस्ट नग्गर में महान चित्रकार निकोलस रोरिक की 152वीं जयंती के उपलक्ष्य में इंडो-रूसी सांस्कृतिक कार्यक्रम मंगलवार से शुरू हुए। कार्यक्रम की शुरुआत आईसीसीआर मॉस्को से आए सांस्कृतिक दल की ओर से रूसी विद्यार्थियों ने की। इसके बाद थिएटर मंच पर चित्रकला और हेलेना रोरिक अकादमी में निबंध प्रतियोगिता करवाई गई।
चित्रकला प्रतियोगिता का विषय द रोरिक एस्टेट आश्रम ऑफ कल्चर इन हिमालय रहा। इसमें कुल्लू जिले के नौ स्कूलों, हेलेना रोरिक अकादमी के विद्यार्थियों सहित करीब 95 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। निबंध प्रतियोगिता में 26 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल कटराईं, कॉन्वेंट स्कूल कुल्लू, डीपीएस मनाली, ग्रूम्स पब्लिक स्कूल नग्गर, एलएमएस कुल्लू और कलैहली, जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नग्गर और हेलेना रोरिक अकादमी के विद्यार्थी शामिल हुए। भारतीय क्यूरेटर सुरेश कुमार नड्डा, रूसी क्यूरेटर लारिसा सुरगिना, सहायक क्यूरेटर दिमित्री सुरगिन, रूसी चित्रकार एलीना याकोवलेवा सहित स्थानीय चित्रकार और गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। नौ अक्तूबर को चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का 23 अक्तूबर को परिणाम घोषित किया जाएगा। संवाद