फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   935 candidates appeared in the police constable recruitment exam

Kullu News: 935 अभ्यर्थियों ने दी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा

Sun, 15 Jun 2025 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 15 Jun 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
935 candidates appeared in the police constable recruitment exam
कुल्लू में बनाए थे तीन केंद्र, कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी में हुई परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा करवाई थी। कुल्लू में परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाए गए थे। सुबह के सत्र में 11:00 से 01:00 बजे तक परीक्षा हुई।
तीनों केंद्रों में 988 में 935 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में उपस्थिति दर्ज करवाई। शहीद बाल कृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय कुल्लू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय सुल्तानपुर और राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में एक-एक केंद्र स्थापित किया गया था। कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा हुई। अभ्यर्थियाें को परीक्षा केंद्र में बैग, बोतल और अन्य इलेक्ट्रिकल सामान ने जाने की अनुमति नहीं मिली।
विज्ञापन

गौर रहे कि शहीद बाल कृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय कुल्लू में 400 में 375, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय सुल्तानपुर में 288 में 278 और राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में 300 में 282 अभ्यर्थियों ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा दी। इस संबंध में छात्र विद्यालय कुल्लू के प्रधानाचार्य प्रकाश, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा और कन्या विद्यालय की प्रधानाचार्य भावना ने कहा कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। दो घंटों की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed