फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मास्टर गेम्स में कुल्लू जिला बना आलराउंड बेस्ट

मास्टर गेम्स में कुल्लू जिला बना आलराउंड बेस्ट

Tue, 29 Jan 2019 07:14 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Tue, 29 Jan 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
मास्टर गेम्स में कुल्लू जिला बना आलराउंड बेस्ट
विजेता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। सोलन में आयोजित राज्य स्तरीय मास्टर गेम्स प्रतियोगिता में कुल्लू के खिलाड़ियों ने आलराउंड बेस्ट का खिताब अपने नाम किया। खिलाड़ियों ने 31 स्वर्ण पदक और सात रजत पदक जीते। कुल्लू मास्टर गेम्स एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, बास्केटबाल और बैडमिंटन में भाग लिया। विजेता खिलाड़ियों का कुल्लू पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

कुल्लू की टीम में 13 पुरुष और चार महिला खिलाड़ी शामिल रहे। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन 24 फरवरी से 2 मार्च तक उत्तराखंड के देहरादून में होने वाली नेशनल मास्टर गेम्स के लिए हुआ है। मास्टर गेम्स कुल्लू के अध्यक्ष किशन लाल ने 100 मीटर दौड़, जैवलियन और डिस्कस थ्रो में तीन स्वर्ण, रविन ठाकुर ने तीन स्वर्ण, रवि ठाकुर ने तीन स्वर्ण, भीम सिंह ने दो स्वर्ण और एक रजत, जबकि विजय ने दो स्वर्ण और एक रजत, खिमी राम ने दो स्वर्ण और एक रजत, बलविंद्र कौर ने तीन स्वर्ण, भूपेंद्र पाल ने दो स्वर्ण और एक रजत, अरविंद, रंजना, सरिता ने दो-दो स्वर्ण जीते। अजय वर्मा ने एक रजत, बास्केटबाल में वानी ठाकुर, सरिता, चूंकि देवी और रंजना ने स्वर्ण पदक, डबल बैडमिंटन में हेत राम ठाकुर और कश्मीर सिंह ने स्वर्ण, कश्मीर सिंह ने सिंगल्स में रजत, चिंत कुमार ने तीन रजत, परवीन कुमार ने दो स्वर्ण प्राप्त किए। कुल्लू मास्टर गेम्स अध्यक्ष किशन लाल, उपाध्यक्ष और महासचिव हेत राम ठाकुर, एसोसिएशन प्रेस सचिव राज भाटिया ने कहा कि विजय टीम नेशनल की तैयारी में जुट गई है। नेशनल में भी कुल्लू का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed