{"_id":"5be1b773bdec2269c10f9815","slug":"91541519219-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे जाम में फंसे रहे स्कूल के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे जाम में फंसे रहे स्कूल के विद्यार्थी
Updated Tue, 06 Nov 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच घंटे जाम में फंसे रहे स्कूल के विद्यार्थी
दिवाली पर कुल्लू शहर में सड़कें हुई जाम
जाम से लोग परेशान, पुलिस के यातायात बहाल करने में छूटे पसीने
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। दीपों का पर्व दीपावली से पहले ही कुल्लू शहर जाम हो गया है। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। आलम यह है कि अखाड़ा बाजार से ढालपुर तक पहुंचने में ही एक घंटे का समय लग रहा है।
मंगलवार को भी कुल्लू शहर में जाम की स्थिति बरकरार रही। पुलिस जवानों के जाम को खुलवाने में पसीने छूट रहे हैं। बावजूद इसके लोग घंटों जाम में फंस रहे हैं। दिवाली के मौके पर कुल्लू शहर में लग रहे जाम से लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति रोष है। एक सप्ताह से पेश आ रही जाम की स्थिति को लेकर कुल्लू बार एसोसिएशन ने भी चिंता जाहिर की है। बार एसोसिएशन ने मसले को उपायुक्त से उठाने का निर्णय लिया है। सोमवार को कुल्लू शहर के अस्पताल वाली सड़क, सर्कुलर रोड में ऐसा जाम लगा कि लोगों को दिक्कतें पेश आई। मंगलवार को कुल्लू के कुल्लू वैली स्कूल में बच्चों को तीन बजे छुट्टी हुई। बस बच्चों को लेकर भुंतर के लिए निकली, लेकिन बस भुंतर 7:30 बजे पहुंची। इस दौरान बच्चे जाम में ही फंसे। इसके अलावा वामतट पर स्थित ब्यास पब्लिक स्कूल के बच्चों की बस ने बच्चे चार घंटे देरी से पहुंचाए। शहरवासी श्याम लाल, रवि कुमार, रमेश ठाकुर, सोनू, शिवानी शर्मा, ममता और कुलदीप ने कहा कि शहर में जाम से निजात पाने के लिए सर्कुलर रोड का निर्माण किया गया था, लेकिन सर्कुलर रोड बनने के बावजूद जाम की स्थिति जस की तस है। इसी रोड में जाम अधिक लग रहा है। उन्होंने कहा कि दशहरा के दौरान ट्रैफिक सुचारु रूप से चला तो अब पुलिस ट्रैफिक को गंभीरता से क्यों नहीं ले रही है। रोजाना लग रहे घंटों जाम से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बॉक्स
मालरोड होकर दौड़ती रही अधिकारियों की गाड़ियां
शहर में जाम से बचने के लिए अधिकारियों की गाड़ियां मालरोड से होकर दौड़ती रहीं। दशहरा उत्सव के लिए कॉलेज चौक से लेकर ढालपुर चौक तक की सड़क को वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया गया है। मालरोड पर उमड़ी लोगों की भारी भीड़ के बावजूद अधिकारियों की गाड़ियां मालरोड दौड़ती रहीं।
विज्ञापन
ढालपुर के चारों ओर लोगों ने खड़े किए वाहन
पुलिस ने दशहरा के दौरान ढालपुर और सर्कुलर रोड को टोअवे किया हुआ था। पुलिस ने इन सड़कों पर गाड़ियां खड़े करने वाले वाहनों को पुलिस जब्त करने की बात कही थी। लेकिन अब वाहन ढालपुर के चारों ओर सड़कों पर लगाए जा रहे हैं। इससे जाम की स्थिति पैदा हो रही है।