{"_id":"5b5f15b64f1c1b4a748b7bea","slug":"91532958134-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाड़ागाड़ वार्ड के उप चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी दुष्यंत ठाकुर जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाड़ागाड़ वार्ड के उप चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी दुष्यंत ठाकुर जीते
Updated Mon, 30 Jul 2018 09:54 PM IST
विज्ञापन
जीत पर जश्न
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला परिषद के खाड़ागाड़ वार्ड के उप चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी दुष्यंत ठाकुर को मिली जीत से कांग्रेस गदगद है। बंजार में सोमवार को वोटों की गिनती के शुरूआत में भाजपा समर्थित प्रत्याशी का पलड़ा भारी रहा। 92 पोलिंग बूथों की मतगणना 15 राउंड में की गई।
राउंड एक में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को चार वोटों की मामूली बढ़त मिली। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी बालक राम को दूसरे राउंड में 66 वोटों की लीड मिली। तीसरे राउंड में 36 और राउंड चार के दौरान 13 वोटों की बढ़त मिली। इससे भाजपा प्रत्याशी व उनके समर्थकों में जोश आ गया। लेकिन इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी को लगातार पांच राउंड में बढ़त हासिल हुई। दुष्यंत ठाकुर को पांचवें राउंड में 64, छठे में 66, सातवें में 31, आठवें में 77 और नौंवे राउंड में 72 मतों की लीड मिली। दसवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने वापसी की और 46 मतों की बढ़त मिली। इसके बाद दुष्यंत ठाकुर ने 11 से 15 राउंड तक लगातार बढ़त बनाते हुए जीत हासिल की। 11वें राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार को 33, बारहवें में 96, 13वें में सबसे अधिक 107, 14 में 94 तथा अंतिम 15 राउंड में 79 वोटों की भारी बढ़त मिली। बैलेट पेपर में कांग्रेस प्रत्याशी को 42 और भाजपा के पक्ष में 48 वोट पड़े। कांग्रेस प्रत्याशी को तीर्थन घाटी से लेकर तीन कोठी तक खूब वोट मिले और सता पक्ष के प्रत्याशी को 965 मतों का मात दी।
73 ने किया नोटा का प्रयोग
कुल्लू। खाड़ागाड़ जिला परिषद उप चुनाव में 73 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया। इसके अलावा 110 मत अवैध घोषित किए गए। उप चुनाव में कुल 13044 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा के उम्मीदवार बालक राम ठाकुर को 5948 तथा कांग्रेस के दुष्यंत ठाकुर को 6913 वोट मिले।